4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान संजय साह के पुत्र मोनू कुमार (25) के रूप में हुई है।
जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गठित कर युवक के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 15 पुड़िया में रखा ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, एसआई कुमारी मेघा, अजीत कुमार समेत गश्ती दल के जवान शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!