भागलपुर में मॉल मैनेजर पर चाकू से हमला, महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

डेस्क बिहार भागलपुर
16-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर में मॉल मैनेजर पर चाकू से हमला, महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी स्थित टीवी-फ्रीज मॉल के सामने महिला और मॉल मैनेजर के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मैनेजर पंकज कुमार सुमन का आरोप है कि महिला उन्हें शादी के लिए दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर रही थी और ऑनलाइन माध्यम से करीब ढाई लाख रुपये ले चुकी है।
मैनेजर के मुताबिक करीब ढाई साल पहले दोनों की जान-पहचान हुई थी। विवाद के दौरान महिला ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में चाकू पकड़ने से उनका हाथ जख्मी हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक पर भी हमले का आरोप है।सूचना पर पहुंची बरारी थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और घायल मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!