बेली ब्रिज के परिचालन की अवधि दिसंबर तक बढ़ाने की मांग, नीतीश कुमार को सौंपा ज्ञापन

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

बेली ब्रिज के परिचालन की अवधि दिसंबर तक बढ़ाने की मांग, नीतीश कुमार को सौंपा ज्ञापन

भागलपुर, 23 सितंबर 2026।
युवा जनता दल यूनाइटेड, बिहार प्रदेश सचिव शुभम यादव ने बुधवार को माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर भागलपुर में क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर निर्मित बेली ब्रिज के परिचालन की अवधि दिसंबर माह तक बढ़ाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से श्री यादव ने बताया कि बेली ब्रिज का परिचालन आगामी 1 अक्टूबर से बंद किए जाने की जानकारी के बीच क्षेत्रवासियों के आवागमन से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने आगामी पर्व-त्योहारों तथा शादी-विवाह के मौसम को ध्यान में रखते हुए बेली ब्रिज का परिचालन दिसंबर माह तक जारी रखने का आग्रह किया।

श्री शुभम यादव ने कहा कि बेली ब्रिज के बंद होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जनहित एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए परिचालन की अवधि बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

माननीय श्री नीतीश कुमार जी ने मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि “जल्दी ही इसको दिखवा लेते हैं।”

श्री शुभम यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा, सुगम आवागमन तथा आगामी पर्व-त्योहार एवं वैवाहिक मौसम को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण विषय को संबंधित स्तर पर रखने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!