एक किलोग्राम स्मैक (हिरोइन) जैसा पदार्थ मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये) के साथ दो अपराधकर्मियों गिरफ्तार

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

एक किलोग्राम स्मैक (हिरोइन) जैसा पदार्थ मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये) के साथ दो अपराधकर्मियों गिरफ्तार

भागलपुर
वरीय पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदाथों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की नाथनगर थानान्तर्गत बाबुटोला में अमलेश यादव पिता-स्व० बद्री यादव द्वारा अपने सपरिवार के साथ मिलकर अपने घर में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है।उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02, भागलपुर एवं नाथनगर थानाध्यक्ष, तकनीकी शाखा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त गठित टीम के द्वारा नाथनगर थानान्तर्गत बाबुटोला में अमलेश यादव के घर पर पहुँचा गया तो देखा गया कि कुछ लोग पुलिस बल को देखकर घर से बाहर निकलकर भागने लगें जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर पकड़ा गया। तत्पश्चात् इनके घर में तलाशी एवं छापामारी के क्रम में 1. अमलेश यादव पिता स्व० बद्री यादव 02. काजल देवी पत्ति-निरंजन यादव को

1 किलोग्राम स्मैक (हिरोइन), (अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये) के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत् कार्रवाई की जा रही है।

बाइट – अतुलेश झा
सिटी एस पी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!