डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
भागलपुर में नगर कीर्तन की तैयारी गुरुनानक देव की 557 वीं उत्सव मनाई जा रही ।
*गुरु पर्व के उपलक्ष्य में निकलेगा भव्य नगर कीर्तन – बाहर से आएगी गतका पार्टी*
*एंकर:
भागलपुर में गुरु पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा से निकलेगा और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचेगा।
“उसी के उपलक्ष्य में आज नगर कीर्तन जो है, ये गुरुद्वारा से निकलेगा।”
नगर कीर्तन का रूट तय कर दिया गया है। गुरुद्वारा से निकलने के बाद यह पटल बाबू रोड होते हुए घंटाघर चौक से खलीफाबाग चौक से कोतवाली होते हुए स्टेशन चौक से वैराइटी चौक से पुनः गुरुद्वारा को वापस आएगी।
इस बार के नगर कीर्तन में विशेष आकर्षण गतका पार्टी होगी, जो बाहर से आ रही है। इसके साथ ही श्रद्धालु कीर्तन करेंगे।
नगर कीर्तन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहरवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है।
