डेस्क बिहार भागलपुर
24-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
बांका बौंसी के बजरंगबली चौक पर रोजाना लग रहा घंटों जाम, राहगीर और वाहन चालक परेशान
बौंसी बाजार के बजरंगबली मुख्य चौक पर इन दिनों जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। यहां आए दिन घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
दिनभर वाहनों की आवाजाही के बावजूद चौक पर यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं है। जाम में फंसे यात्रियों को सड़क पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं, कई वाहन चालक जाम से बचने के लिए थाना कॉलोनी रोड और वीरेंद्र आर्ट प्रिंटर वाली गली का सहारा लेते हैं। इससे इन वैकल्पिक रास्तों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बजरंगबली चौक बौंसी का प्रमुख रास्ता है। यहां व्यस्त समय में राहगीरों, दुकानदारों और बाहर से आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लोगों ने जाम की मुख्य वजह यातायात व्यवस्था की कमी और सड़क पर अतिक्रमण को बताया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारियों से मांग की है कि बजरंगबली चौक पर नियमित यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की जाए, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।
अब सवाल यह है कि आखिर बौंसी के इस प्रमुख चौक पर लगने वाले रोजाना के जाम से लोगों को कब राहत मिलेगी? क्या प्रशासन इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देगा
