भागलपुर में जेडीयू का सुशासन दिवस एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम, ललन सर्राफ बोले नीतीश कुमार ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया

डेस्क बिहार भागलपुर
24-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर में जेडीयू का सुशासन दिवस एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम, ललन सर्राफ बोले नीतीश कुमार ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया

भागलपुर के टाउन हॉल में जनता दल यूनाइटेड की ओर से सुशासन दिवस के अवसर पर नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ, भागलपुर सांसद अजय मंडल, कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश, सुल्तानगंज विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और जेडीयू नेता सुड्डू साईं ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक संघर्ष और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने वर्ष 1994 से संघर्ष की शुरुआत की थी। लोगों को अपनी सोच और विचारधारा से जोड़ने में उन्हें 11 साल का समय लगा। इसके बाद 24 नवंबर 2005 से बिहार में उनके राजनीतिक सेवा के नए दौर की शुरुआत हुई।ललन सर्राफ ने कहा कि नीतीश कुमार ने राजनीति को हमेशा सेवा का माध्यम माना है न कि मेवा कमाने का जरिया। उनके कार्यकाल में बिहार में कई बड़े बदलाव हुए। जंगलराज का अंत हुआ और राज्य में पुल-पुलियों का जाल बिछाया गया। वहीं बिहार के लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला भी सरकार की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।कार्यक्रम के दौरान जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!