तेज आंधी तूफान से झोवाकोठी में एक विशाल पेड़ घर पर गिर जाने से दो लोग दस घंटे तक घर में फंसे रहे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

 

तेज आंधी तूफान से झोवाकोठी में एक विशाल पेड़ घर पर गिर जाने से दो लोग दस घंटे तक घर में फंसे रहे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

ऐंकर -भागलपुर में देर रात आए तेज आंधी तूफान ने जहां भारी तबाही मचा दी वहीं कई जगह विशाल पेड़ बिजली के तार गिर गई। पेड़ गिरने से कई घर को अपनी चपेट में ले लिया, भागलपुर के झौवाकोठी में एक विशालकाय पेड़ राजाराम सिंह के घर पर गिर जाने से करीब दस घंटा तक पति-पत्नी दोनों घर में ही फ़से रहे। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दिया.. जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची लेकिन घर में फंसे लोगों तक यह टीम नहीं पहुंच पाई स्थानीय लोगो ने खूद खिड़की तोड़कर घर में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जहां बाहर निकलते ही दोनों दम्पति ने राहत की सांस ली।जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा कि कल रात आए तूफान सेंटर प्वाइंट बरारी था,जिससे सैकड़ों पेड़ ओर बिजली की तार गिर गए।कल रात से ही हमारी टीम कम पर लग गई,कई जगह का ग्रेड चालू कर दिया गया,बाकी जगह की ग्रेड जल्द चालू कर दी जाएगी।

बाइट — नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!