सुल्तानगंज मनरेगा कार्यालय में विकसित भारत,जीरामजी योजना का हुआ शुभारंभ सह प्रशिक्षण कार्यक्रम
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड के मनरेगा कार्यालय परिसर में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण जागरूक अभीयान का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में मंचासीन मनरेगा पदाधिकारी सुजीत सिन्हा, लेखापाल प्रदिप कुमार, स्वेतकेतु,तकनीकी सहायक प्रवेश नारायण सिंह, थे कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मंचासीन के पदाधिकारियों द्वारा सरकार के द्वारा मिलनेवाले योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को लाभ लेने की बात कही गई साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को खेती-बाड़ी करने में सरकार की योजनाओं के लाभ लेने और प्रशिक्षण देकर जागरूक भी कि गई/इस मौके पर नयागांव पंचायत समिति सदस्य कुमार अमन, गनगनिया के पुर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार, पंचायत रोजगार सेवक राकेश सिंह,महेश कुमार,महताब आलम, राहुल कुमार, कार्यपालक सहायक रोहित रंजन पाण्डेय,अनुराग कुमार,पीआरएस विकास कुमार, सहित इत्यादि जनप्रतिनिधि व मुखिया सहित किसान मौजूद थे
बाइट — सुजीत सिन्हा, मनरेगा पदाधिकारी सुल्तानगंज भागलपुर
