रातों-रात खेत से मोटर चोरी, किसान बोला — ‘ 2 किलोमीटर दूर थाना, फिर भी 3 घंटे इंतजार
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर, बाईपास थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है ताजा मामला एक किसान के खेत से सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर की चोरी का है पीड़ित किसान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात उनके खेत में पटवन के लिए लगाया गया मोटर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। उनके अनुसार मोटर खेत के भीतर करीब 250 फीट की दूरी पर लगा था चोरों ने मोटर तक पहुंचने के लिए पाइपों को निकालकर क्षतिग्रस्त कर दिया और इसके बाद मोटर लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया राजेश कुमार सिंह का कहना है कि टीम ने उन्हें मामले की सूचना बाईपास थाना को देने की सलाह दी उनका आरोप है कि थाना को सूचना दिए जाने के करीब तीन घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जबकि थाना की दूरी महज दो किलोमीटर है स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि दो दिन पहले बैजानी स्थित एक पेट्रोल पंप पर चारपहिया वाहन से पहुंचे चोरों द्वारा एक ट्रक से डीजल चोरी करने का मामला भी सामने आया था इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था इसके बावजूद अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है इस संबंध में बाईपास थाना अध्यक्ष चनवीर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है, मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
