भागलपुर में महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, रंगदारी नहीं देने पर बमबारी, फायरिंग, मारपीट और लाखों की लूट का लगाया आरोप

भागलपुर में महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, रंगदारी नहीं देने पर बमबारी, फायरिंग, मारपीट और लाखों की लूट का लगाया आरोप

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर, संवाददाता। भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी भागलपुर को आवेदन देकर रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर बमबारी, फायरिंग, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, मकबरा, पुरैनी निवासी बीबी रही, पत्नी मोहम्मद शमशाद ने आरोप लगाया है कि घटना से करीब चार दिन पहले मुख्य आरोपी मोहम्मद हिरु मोहम्मद मिंटू मोहम्मद खालिद एवं उनके सहयोगियों के द्वारा उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। परिवार के लोगों के साथ इस विषय पर चर्चा के बाद पुलिस से शिकायत करने की तैयारी की जा रही थी पीड़िता का आरोप है कि 27 जून 2026 की रात करीब 12:30 बजे मोहम्मद हिरु, मोहम्मद मिंटू अंसारी, मोहम्मद खालिद अंसारी, मोहम्मद आलम, मोहम्मद अलतमस, मोहम्मद अरशद उर्फ छोटू, जकाउल्ला, मोहम्मद फैयाज, सज्जाद, दानिश, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद सरफराज सहित 20 से 25 अज्ञात लोग हॉकी, लोहे की रॉड, पिस्तौल और बम लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए घर पर बमबारी की, फायरिंग की और जबरन घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की महिला ने आवेदन में आरोप लगाया है कि हमलावर घर में रखे लगभग सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, 90 हजार रुपये नकद तथा अन्य सामान लूटकर ले गए। साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, जान से मारने की धमकी और विरोध करने पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया गया है पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद 29 जून को जगदीशपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है। आवेदन में आरोपियों द्वारा केस करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख किया गया है महिला ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!