बबरगंज में पुलिस कार्रवाई पर विवाद, मोहल्लेवासियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित अंबा बाग मोहल्ले में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि देर रात एक मामले के आरोपी के घर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद लोगों द्वारा पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई है वहीं इस कार्रवाई के विरोध में आज दर्जनों की संख्या में मोहल्लेवासी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस के खिलाफ शिकायत की। लोगों का आरोप है कि पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मियों के घर में घुसी और महिलाओं के साथ मारपीट की गई घटना के बाद देर रात कई महिलाएं इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची थीं इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में भी कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही मामले को लेकर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है
बाइट — शैलेंद्र कुमार सिंह सिटी एसपी भागलपुर
बाइट — महिला
