नाथनगर शाहपुर कालिका मंदिर चोरी का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

नाथनगर शाहपुर कालिका मंदिर चोरी का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर कालिका मंदिर में हुए चांदी के आभूषण चोरी मामले का नाथनगर पुलिस ने 17 दिन बाद पर्दाफ़ाश किया पुलिस ने कांड में शामिल छह आरोपित को गिरफ्तार किया कांड में ललमटिया और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अपराधी शामिल थे एसएसपी ने कांड के उद्भेदन के डीएसपी टू राकेश कुमार के नेतृत्व में डीआईयू और एसटीएफ टीम का गठन किया था आभूषण में मात्र ढाई सौ ग्राम चांदी का आभूषण बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो भी बरामद किया है डीएसपी टू राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की शाहपुर कालिका मंदिर में हुए चोरी मामले में पुलिस ने पहले तकनीकी अनुसंधान के जरिए पहले ऑटो का पता लगाया तब जाकर चालक बादल कुमार को गिरफ्तार किया पुलिसिया पूछताछ में बादल ने कांड में शामिल अंजनी कुमार,बिट्टू कुमार, राजू कुमार, सोनू कुमार, छबील कुमार सभी लोगों के नाम पुलिस के बताए तब जाकर बारी बारी से सभी की गिरफ्तारी हुई शाहपुर कालिका मंदिर के अंजनी दुबे मंदिर में चोरी करने घुसा था उसने ही ताला तोड़कर मूर्ति सहित अन्य समान की चोरी की थी बादल ऑटो लेकर बाहर खड़ा था इसके बाद पीतांबर चौक स्थित एक झाड़ी में मूर्ति सहित कुछ समान प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रख दिया कुछ समान छबील कुमार स्वर्णकार के पास बेच दिया
जिसमे से दो मुकुट टूटा हुआ और एक झांप बरामद हुआ जिसका वजन मात्र ढाई सौ ग्राम बताया जाता है
टीम में ये लोग शामिल थे नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर,कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह, सब इंस्पेक्टर नईम अहमद,विकास कुमार, डीआईयू और एसटीएफ शामिल थी

बाइट — राकेश कुमार SDPO 2 भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!