मालदा द्वारा धीमी गति कार्य करवाने से हो रही है परेशानी
रेलवे ट्रैक के कार्य में लाएं तेजी
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
ऐंकर — भागलपुर नगर निगम अंतर्गत दक्षिणी क्षेत्र वाले को हो रही परेशानी। स्थानीय समाज सेवी प्रकाश चौबे ने बताया कि 12 नंबर गुमटी पर ट्रेन आने के 15 मिनट पूर्व फाटक लगा दिया जाता है इस कारण गाड़ियों का लंबा जाम लग जाता है जबकि आउटर पर माल गाड़ी की 2 डब्बे फाटक के पास ही अरवध कर रुक जाती है जिसके कारण आधा घंटा रोड बाधित हो जाता है , यहां तक कि मेडिकल ,इमरजेंसी का विवशता है कोई दूसरा विकल्प नहीं है। लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता है।बेशक सकरा रास्ता है । मुख्य मार्ग 12 नंबर गुमटी से होकर ही जाना पड़ता है जबकि भोलानाथ इशाकचक रोड में पुल निर्माण निर्माण का कार्य चल रहा है जो पूरी तरह डिस्टर्ब है।दक्षिणी क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य मार्ग 12 नंबर गुमटी ही है। मीडिया के द्वारा रेल प्रशासन तक बात पहुंचाई गई, पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई जनता पूरी तरह से परेशान है ।शहरों से जोड़ने वाली यही एक वैकल्पिक रास्ता और इमरजेंसी सेवाओं के लिए मुख्य मार्ग यही है जनता को अपने काम के लिए,बच्चों को स्कूल जाने के लिए सब्जी लाने ,हॉस्पिटल जैसी व्यवस्था के लिए जूझना पड़ रहा है।हर वक्त भय बना रहता इस ढलान वाली रोड को देखकर की कब कोई बड़ा हादसे का शिकार ना हो जाए।
