पुआल लदी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे 803 लीटर विदेशी शराब, उत्पाद विभाग ने चालक को दबोचा

पुआल लदी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे 803 लीटर विदेशी शराब, उत्पाद विभाग ने चालक को दबोचा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है,जहां उत्पाद विभाग की टीम ने पुआल लदी पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है पुलिस ने मौके से पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है बरामद शराब की मात्रा करीब 803 लीटर बताई गई है जिसका अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है दरअसल, गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के गोड्डा से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की खेप भागलपुर के रास्ते बेगूसराय ले जाई जा रही है सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने तत्काल जांच अभियान शुरू किया। सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने सबौर थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप सबौर के तरफ से आ रही पुआल लदी एक पिकअप वाहन को रोका गया। बाहर से देखने पर वाहन में बड़ी मात्रा में पुआल लदा हुआ था। पुलिस को शक होने पर वाहन की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुआल के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की खेप देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए जांच में कुल 90 कॉटन में विदेशी शराब बरामद की गई बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 803 लीटर बताई गई है शराब ऑफिसर चॉइस ब्लू ब्रांड की है उत्पाद विभाग ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप चालक रांची निवासी पियूष पासवान को गिरफ्तार किया है प्रारंभिक पूछताछ में शराब की खेप झारखंड के गोड्डा से लाए जाने की जानकारी सामने आई है पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की डिलीवरी बेगूसराय में किस व्यक्ति को दी जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी बताया जा रहा है कि शराब तस्कर पुलिस की नजर से बचने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं कभी सब्जी, फल और भूसे की आड़ में तो कभी अन्य सामान के बीच शराब छिपाकर तस्करी की जाती है इस मामले में भी पुआल के नीचे शराब छिपाकर ले जाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, गुप्त सूचना और उत्पाद विभाग की सक्रियता के कारण तस्करों की यह कोशिश नाकाम हो गई उत्पाद विभाग अब गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इससे पहले इस गिरोह द्वारा कितनी बार शराब की खेप बिहार पहुंचाई गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!