विषहरी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

विषहरी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर आगामी विषहरी पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर समीक्षा भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पूजा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई
बैठक में शांति समिति के सदस्यों के साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया प्रशासन ने पूजा और विसर्जन के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए बताया गया कि 17 अगस्त की रात मंदिरों में विषहरी माता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी जबकि 19 अगस्त को प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रशासन की ओर से विसर्जन और शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है बैठक में मौजूद सदस्यों ने भी पूजा और विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!