बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 27-28 जून को होगा भव्य “आम समागम-2026”, स्वाद, संस्कृति और समृद्धि का होगा संगम

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 27-28 जून को होगा भव्य “आम समागम-2026”, स्वाद, संस्कृति और समृद्धि का होगा संगम

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

*माननीय राज्यपाल करेंगे “आम समागम-2026” का उद्घाटन, 27-28 जून को जुटेंगे देशभर के आम विशेषज्ञ और किसान*

ऐंकर — भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आगामी 27 एवं 28 जून को दो दिवसीय भव्य “आम समागम-2026” का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष आम समागम का थीम “स्वाद, संस्कृति और समृद्धि का संगम” निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता बिहार के माननीय राज्यपाल होंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई माननीय मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, उद्यमी, प्रगतिशील किसान, कृषि विशेषज्ञ तथा आम प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।आम समागम की तैयारियों को लेकर माननीय कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने बताया कि

*आधुनिक तकनीकों पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन*
आम समागम के दौरान “आधुनिक तकनीक से गुणवत्तायुक्त आम उत्पादन, भंडारण एवं प्रसंस्करण” विषय पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस बार आम की 100 से 500 तक से ज्यादा वैराइटी देखने को
मिलेगी।इस आम समागम में नवीनतम तकनीकों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, फसल सुरक्षा पर आधुनिक तरीकों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह किसानों, उद्यमियों, विद्यार्थियों एवं कृषि वैज्ञानिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी।

*सैकड़ों आम किस्मों की प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण का केंद्र*
आम समागम में देशभर की सैकड़ों आम किस्मों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कृषि नवाचारों से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
*मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता में मिलेगा नकद पुरस्कार*
आम समागम के दौरान आम प्रेमियों के लिए रोमांचक “मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता” का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

कुलपति – डॉ. डी. आर. सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!