अपराध की योजना बना रहे 3 अभियुक्त को 30 कारतूस देशी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
ऐंकर — भागलपुर नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब / मादक पदार्थों एवं आग्नेयास्त्र की बरामदगी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नवगछिया थाना को गुप्त सूचना मिली।सूचना पर तेतरी जीरोमाईल के वाहन जांच शुरू की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लिया गया।तलाशी के दौरान मो० गुलफाम के पास से 30 कारतूस बरामद किया गया। पकड़ाये व्यक्ति से पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर मो० अंजारूल और मनोज कुमार को 1 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह बात सामने आया कि दोनों अभियुक्तों ने एक अन्य अभियुक्त के निर्देश पर इन आग्नेयास्त्र की व्यवस्था की थी तथा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड सं0-226/26 दर्ज किया गया है तथा कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी जारी है।
बाइट — वैभव शर्मा
एस पी नवगछिया
