नाथनगर में बड़ी कार्रवाई: 14 ग्राम स्मैक, कारतूस और 50 हजार नकद के साथ अपराधी गिरफ्तार

नाथनगर में बड़ी कार्रवाई: 14 ग्राम स्मैक, कारतूस और 50 हजार नकद के साथ अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा, गंभीर अपराध की तैयारी की थी आशंका

ऐंकर — भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध, मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाथनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के बाबू टोला में छापेमारी कर मनोज यादव को गिरफ्तार किया और उसके घर से 14 ग्राम स्मैक, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस और 50 हज़ार नकद बरामद किया गया हैं।
मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि आरोपी किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में अवैध हथियार और अन्य सामग्री जमा कर रहा है। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा सिटी एसपी सिटी की निगरानी में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में नाथनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Byte- एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!