बच्चों के सम्मान के साथ समर कैंप का समापन मध्य विद्यालय जगदीशपुर

बच्चों के सम्मान के साथ समर कैंप का समापन मध्य विद्यालय जगदीशपुर

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

सभी सरकारी विद्यालयों में संचालित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप अभिभावक द्वारा बच्चों को प्रमाणपत्र देते हुए उत्सव के वातावरण में सम्पन्न हुआ। समर कैंप राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् नई दिल्ली के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में भाषाई कौशल, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक समझ एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया था। मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि बच्चे इस समर कैंप में उत्साहपूर्वक भाग लिए, इसमें बच्चे अपनी मातृभाषा के अतिरिक्त अन्य भारतीय भाषा तथा सांकेतिक भाषा में समझ विकसित किया तथा अन्य राज्यों के सांस्कृतिक एवं कला को सीखने का प्रयास किया। बच्चे नोडल शिक्षिका वीणा कुमारी , शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा , प्रज्ञा ,प्रीति कुमारी तथा भारती कुमारी के नेतृत्व में किताब तथा एक सीमित वर्गकक्ष से हटकर पाठ्यक्रम से जुड़े संबंधित विषय बस्तु को खेल , नृत्य , संगीत ,कला तथा समूह में कार्य करते हुए समझ विकसित किया । इस गतिविधि में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिए। इस अवसर पर अभिभावक विकास यादव , प्रीतम मंडल, धनंजय दास , बबलू मंडल, मीना देवी , सुलोचना देवी , प्रीति देवी , खुशबू देवी सहित शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार, नेहा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी , पुष्पलता कुमारी उपस्थित हो बच्चा का उत्साहवर्धन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!