रेलवे स्टेशन के पश्चिमी द्वार पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के पश्चिमी द्वार पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच रेलवे सुरक्षा बल ने भागलपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है आरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से एक ऑटो भी जब्त किया गया जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट भागलपुर को सूचना मिली थी कि स्टेशन के पश्चिमी प्रवेश द्वार स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में एक ऑटो के जरिए अवैध विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। टीम में सब इंस्पेक्टर पूर्णेंदु कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल उत्तम सरकार और कांस्टेबल राज कुमार शामिल थे आरपीएफ टीम ने शुक्रवार को स्टेशन परिसर के पश्चिमी द्वार के पास सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध तीन पहिया ऑटो (BR-10PC-1905) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो से विभिन्न ब्रांड की कुल 69.450 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 28 हजार 540 रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव कुमार मंडल और सत्याम कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों से शराब की खेप के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर AK गिरी ने बताया कियह शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। इधर, आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों, बरामद शराब और जब्त ऑटो को आगे की कार्रवाई के लिए मध्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, भागलपुर के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!