जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर चुनाव 2026–28 : विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने किया नामांकन।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के वर्ष 2026–28 के चुनाव के अंतर्गत आज भागलपुर कचहरी परिसर में महेश कुमार यादव ने संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया वहीं इनके समर्थकों ने माला पहना कर बार एसोसिशन भवन में जिंदाबाद का नारा लगाया ।महेश कुमार यादव ने बताया कि 2018 से मैं संघर्षरत करते आ रहा हूं मैं एक शिक्षक भी हूं पिछली बार कुछ वोटों से हारा था पर इस बार भी प्रयास कर रहा हूं ,मेरी पहल जज की तैयारी करने वाले छात्र का क्लास शुरू करवाऊंगा।हर अधिवक्ताओं को 5000 हजार रुपए की वेलफेयर राशि दिलवाऊंगा ,और ये भी कहा कि अधिवक्ताओं के लिए सस्ते भोजन मात्र 30 रुपए में खाना उपलब्ध कराएंगे एवं हर छोटी बड़ी दिक्कतों को दूर करने का हर संभव प्रयाश करते रहेंगे।
नामांकन के अवसर पर कचहरी परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। नामांकन जुलूस में अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने चुनाव को लेकर अधिवक्ता समुदाय के उत्साह और एकजुटता को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर प्रत्याशियों ने कहा कि अधिवक्ताओं का विश्वास एवं आशीर्वाद प्राप्त होने पर वे जिला विधिज्ञ संघ की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करने, अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं कल्याण के लिए प्रभावी पहल करने तथा संघ के समग्र विकास हेतु पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव में अपना बहुमूल्य समर्थन एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की ।
फोटो – महेश कुमार यादव,संयुक्त सचिव पद प्रत्याशी।
