आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सक्षम फाऊंडेशन के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
फाउंडेशन की अध्यक्ष संगीता तिवारी की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर सैकड़ो पौध लगाई गई। संगीता तिवारी ने कहा कि इसी क्रम में आज टीएनबी कॉलेजिएट के मैदान में सी एम एस स्कूल में छायादार वृक्ष जैसे नीम गुलमोहर कचनार पीपल और बरगद का पेड़ लगाए गए किनारे किनारे जिससे कि पर्यावरण की रक्षा भी हो और खेलने वाले बच्चों को छाया भी मिल सके। आज से विगत 5 साल पहले जो वैश्विक महामारी पूरे देश ने देखी है कि किस तरह ऑक्सीजन का कमी हो गई थी और करोना काल में ऑक्सीजन कितनी महत्वपूर्ण हो गई थी, उसी को ध्यान में रखते हुए मैं पूरे भागलपुर वासियों और देश से अपील करना चाहूंगी कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की धर्म है और जितनी अधिक से अधिक हो सके पेड़ लगाई जाए। वही सक्षम फाउंडेशन के संरक्षक कमल जायसवाल ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी मिलकर अगर सभी देशवासी दो-दो पौधा भी अगर लगाए तो देश में करोड़ पौधा एक साथ लग सकती है और आज जो पूरी शहर कंक्रीट की जंगल बन चुकी है उसे कंक्रीट के जंगल से पर्यावरण को बचाया जा सकता है। साक्षम फाऊंडेशन का मुख्य कार्य बल विकास महिला सुरक्षा और जल संरक्षण है तो फाउंडेशन हर साल पर्यावरण दिवस पर ही नहीं बल्कि आए दिन शहर में जल संरक्षण और पेड़ पौधा लगाने का काम करती है। इस मौके पर सक्षम फाउंडेशन के उपाध्यक्ष नीरज तिवारी महासचिव अभय घोष सोनू उपाध्यक्ष राजेश कुमार संगीता सिंह पिंकी बागोरिया रूबी मिश्रा डॉली मंडल सिम्मी झा सारिका सीमा कुमारी संरक्षक सह कोषाध्यक्ष पल्लव पराशर कांति पाठक धीरज सिंह वरिष्ठ सलाहकार राजेंद्र लाल सुबोध पांडे इंजीनियर रवि कुमार चंदन चौबे बंटी शर्मा गोपाल झा मनोज झा विशाल कुमार डॉ राज आनंद ऋषिकेश मनोज पाठक मनोज कुमार त्रिलोक प्रियदर्शी एवं सक्षम फाउंडेशन के कई अधिकारी गण मौजूद रहे ।
