जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद विजय कुमार सिंह के भागलपुर आगमन ।

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद विजय कुमार सिंह के भागलपुर आगमन ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर जिला अंतर्गत बिहार विधान परिषद के आगमन पर माननीय सांसद अजय मंडल की गरिमामय उपस्थिति में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता दल (यू) संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, विकास एवं जनकल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सांसद अजय मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनके परिश्रम एवं जनसंपर्क के बल पर जदयू लगातार जनता का विश्वास अर्जित कर रही है।
स्वागत समारोह में संजीव चन्द्रवंशी, सोनी कुमारी,महादेव मंडल, शेखर पांडे, धनंजय मंडल,विनय सिंह,शैलेन्द्र तोमर, विजय मंडल, शबाना दाऊद,यास्मीन अंसारी, शालिनी साह, शाबान खान, मु मुमताज , मु हासिब ,संजीव कुमार, पंचानन मंडल,हेमन्त राज के साथ-साथ बड़ी संख्या में जदयू के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!