दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, 24 घंटे कंट्रोल रूम तैयार, पूजा पंडालों का हो रहा निरीक्षण

डेस्क बिहार भागलपुर 14-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, 24 घंटे कंट्रोल रूम तैयार, पूजा पंडालों का हो रहा निरीक्षण

भागलपुर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं पूजा समितियों की ओर से पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है वहीं अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग भी अलर्ट मोड में है विभाग की ओर से 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं और आयोजकों को आग से बचाव के उपाय बता रहे हैं
जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज ने बताया कि सभी पूजा समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए हैं सभी पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र के साथ पानी से भरे ड्रम और बालू रखने को कहा गया है ताकि आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव किया जा सके इसके अलावा बिजली के तारों में कहीं जोड़ खुला न हो इसका भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है अग्निशमन विभाग की ओर से पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी जा रही है ताकि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!