चांदपुर पंचायत सरकार भवन में हुआ झंडोत्तोलन
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
जगदीशपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत चांदपुर पंचायत सरकार भवन में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया अर्चना कुमारी ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघ्न कुमार समेत पंचायत के अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
