JNU यौन उत्पीड़न, भाजपा महिला मोर्चा का प्रोटेस्ट: कटिहार में शहीद चौक पर जुटीं महिलाएं, निष्पक्ष जांच की मांग

JNU यौन उत्पीड़न, भाजपा महिला मोर्चा का प्रोटेस्ट: कटिहार में शहीद चौक पर जुटीं महिलाएं, निष्पक्ष जांच की मांग

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 11 छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले पर कटिहार में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया।
मंगलवार को शहर के शहीद चौक पर जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता जुटीं।

पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग

प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय की मांग की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेकर पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग की गई।
इस प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी और जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
महेंद्र झा, सत्यम सिंह, रीना झा, शांति जायसवाल, गीता पासवान, नीतू पावन, बुलबुल सिंह, ज्योति कुमारी, कृष्ण देवी, रीना तिवारी और भवानी साह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!