कटिहार:दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

कटिहार:दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

विकास भवन सभागार में गुरूबार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद तारिक अनवर ने की। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रेश्मी सिंह, नगर निगम महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप विकास आयुक्त अमित कुमार सहित विभिन्न नगर पंचायतों के मुख्य पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान ग्रामीण विकास, पंचायती राज, शहरी विकास, आवास, जीविका, पुलिस प्रशासन तथा अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को बैठक में उठाया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!