कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अरगड़ा चौक पर माननीय सांसद जी द्वारा मोहर्रम के अवसर पर कटिहार के सभी अखाड़ों के ख़लीफ़ाओं को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान एवं हौसला-अफ़ज़ाई की गई।
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
इस अवसर पर सांसद जी, जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री परिचय कुमार, नगर निगम की महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, उपमहापौर श्री मंज़ूर ख़ान सहित मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
मोहर्रम अमन, भाईचारे, इंसाफ़ और इंसानियत का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर सभी के सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण सहभागिता की सराहना की गई।
