कटिहार कोसी नदी के तटीय क्षेत्रों में कटाव का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

कटिहार कोसी नदी के तटीय क्षेत्रों में कटाव का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

आज दिनांक:15.07.2026 को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अपर समाहर्ता (आपदा), अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कोसी नदी के किनारे चल रहे गंभीर कटाव का स्थलीय क्षेत्र तीनघड़िया का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर वहाँ के स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। आम जनों ने कटाव की तीव्रता एवं उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वयं स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कटाव की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, कारागोला के अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि कटाव को रोकने हेतु सभी संभव एवं आवश्यक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान से बचाव के लिए ठोस योजना बनाकर क्रियान्वित करने का भी निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!