नवनिर्मित भवन के उद्घाटन को पहुंची विधायक को विद्यार्थियों ने किया समस्याओं से कराया अवगत

नवनिर्मित भवन के उद्घाटन को पहुंची विधायक को विद्यार्थियों ने किया समस्याओं से कराया अवगत

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

विधायक ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की कहीं बात आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के जोकर पंचायत के प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्सा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन के लिए प्राणपुर विधायक निशा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थी. उमवि पल्सा के छात्रों ने विधायक निशा सिंह को चारों ओर से घेर लिया तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बिजली, शौचालय, शुद्ध पेयजल, पंखा, साफ सफाई, छात्र-छात्राओं को शौचालय का उपयोग नहीं करने देने एवं मध्यान भोजन में हाफ प्लेट खाना देने सहित अन्य अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए सभी बिंदुओं पर पहल करने की गुहार लगायी. विधायक ने भी बच्चों की शिकायत सुनते ही सभी विद्यालय कक्षा में घूम कर निरीक्षण किया. जहां बिजली, पंखा एवं साफ सफाई को लेकर लापरवाही देख आग बबूला होकर कहां हमने कभी सोचा भी नहीं था कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं इतनी तकलीफ में पढ़ाई करने पर मजबूर है. कहा जिला शिक्षा पदाधिकारी को उक्त मामले से अवगत कराया जायेगा. जांच के उपरांत दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!