शेखपुरा -बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शेखपुरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

शेखपुरा -बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शेखपुरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर:- रंजन कुमार शेखपुरा

शेखपुरा -जिले के सदर प्रखंड शेखपुरा स्थित वन स्टाप सेंटर तथा हब कार्यालय के नजदीक ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जिले में पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां और वृक्ष दोनों ही समाज और प्रकृति के आधार स्तंभ हैं। जिस प्रकार एक नन्हे पौधे को सुरक्षा और पोषण देकर विशाल वृक्ष बनाया जाता है उसी प्रकार बेटियों को भी शिक्षा और समान अवसर देकर उन्हें सशक्त बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण के दौरान विभाग के अन्य कर्मियों ने हिस्सा लिया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ साथ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली। इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक जिला मिशन समन्वयक जेंडर स्पेशलिस्ट केंद्र प्रशासक एवं परामर्शी सहित कई कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!