किशनगंज: विशेष अभियान 6.0 के तहत एसएसबी ने निकाला स्वच्छता जागरूकता पैदल मार्च

किशनगंज। जिले के भाटगांव में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता को लेकर एसएसबी की ओर से पैदल मार्च का आयोजन किया गया। एसएसबी जी-कॉय भाटगांव, 41वीं वाहिनी, एसएसबी रानीडांगा ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

पैदल मार्च भाटगांव स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बीआईटी चेकपोस्ट तक निकाला गया। इस दौरान एसएसबी के 14 जवानों और 16 स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मार्च के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कचरे का उचित निपटान करने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना था।

एसएसबी जी-कॉय भाटगांव, 41वीं वाहिनी, रानीडांगा की इस पहल के जरिए स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संदेश दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!