महाशय ड्योढ़ी, नरगा में पथ प्रकाश (लाइट) अधिष्ठापन कार्य का विधिवत उद्घाटन

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

महाशय ड्योढ़ी, नरगा में पथ प्रकाश (लाइट) अधिष्ठापन कार्य का विधिवत उद्घाटन

*वार्ड संख्या 1 से हुई विकास योजना की शुरुआत; माननीय महापौर महोदया, उप महापौर महोदय एवं संबंधित वार्ड पार्षद ने संयुक्त रूप से किया लोकार्पण*

नगर निगम क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। महाशय ड्योढ़ी, नरगा के पास नई स्ट्रीट लाइटों के अधिष्ठापन कार्य का विधिवत उद्घाटन महापौर ,उप महापौर एवं संबंधित वार्ड पार्षद द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

भागलपुर के महाशय ड्योढ़ी में इस प्रकाश व्यवस्था सुधार योजना का शुभारंभ **वार्ड संख्या 1** से किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर माननीय महापौर महोदया ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड और गली-मोहल्ले को रोशनी से आच्छादित करना और नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। महापौर महोदया के अथक प्रयासों से लगभग 9 वर्षों के बाद समस्त 51 वार्डों में कुल 5068 लाईटों का अधिष्ठापन किया जाना है। वार्ड संख्या 1 से शुरू हुआ यह कार्य चरणबद्ध तरीके से अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा, जिससे राहगीरों, महिलाओं एवं बच्चों को आवागमन में सुगमता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!