रेलवे पटरी के किनारे मिला युवक का शव, ट्रेन से घसीटने की आशंका

डेस्क बिहार भागलपुर 12-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

रेलवे पटरी के किनारे मिला युवक का शव

रेलवे पटरी के किनारे मिला युवक का शव, ट्रेन से घसीटने की आशंका

जगदीशपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक गोविंदपुर के पास सोमवार सुबह रेलवे पटरी के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोविंदपुर निवासी पप्पू दास (45) के रूप में हुई है। वह मुसाय दास का पुत्र बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:50 बजे भागलपुर से खुलने वाली कबीर गुरु एक्सप्रेस के गोविंदपुर के पास से गुजरने के दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। आशंका है कि ट्रेन युवक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!