मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा द्वारा स्थानीय कोतवाली चौक पर मंच अध्यक्ष युवा आयुष केजरीवाल की अध्यक्षता में रिक्शा वाले एवं ठेले वालों के बीच गमछा, सोनपापड़ी एवं पानी की बोतल का वितरण किया गया।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर।आज दिनांक 1 मई 2026 को मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा द्वारा स्थानीय कोतवाली चौक पर मंच अध्यक्ष युवा आयुष केजरीवाल की अध्यक्षता में रिक्शा वाले एवं ठेले वालों के बीच गमछा, सोनपापड़ी एवं पानी की बोतल का वितरण किया गया।
मंच सचिव अभिषेक बूबना ने अपने संबोधन में कहा कि मारवाड़ी युवा मंच निरंतर सेवा कार्य में अग्रणी रहती है, इसी सेवा भावना के तहत आज हमने मजदूर दिवस के उपलक्ष पर तकरीबन 200 मजदूरों के बीच गमछा सोनपापड़ी एवं पानी की बोतल का वितरण किया। कार्यक्रम संयोजक युवा अर्पित डोकानियां ने अपने संबोधन में कहा कि 1 मई को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (Labor Day) श्रमिकों के संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का दिन है। यह दिन काम के 8 घंटे सुनिश्चित करने के ऐतिहासिक आंदोलन की याद दिलाता है। सभी श्रमयोगी भाइयों और बहनों को उनके समर्पण के लिए सलाम।
“जिंदगी वो गढ़ेंगे जो पत्थर तोड़ते हैं,
जो भगीरथ नीर की निर्भय शिराएं मोड़ते हैं।”
श्रमिकों के सम्मान में, जय हिंद, जय भारत
आज के कार्यक्रम में मंच उपाध्यक्ष गौरव जैन, रोशन सिंघानिया, मंच सदस्य निकुंज लाठ, मनीष डोकानिया, मुकेश भाटोलिया, संदीप सर्राफ एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
