गहरे पानी में मौत से जूझ रहा था मासूम, SDRF बनी देवदूत! बूढ़ानाथ में शिवम को डूबने से बचाया, पेट से पानी निकालकर लौटाई जिंदगी

गहरे पानी में मौत से जूझ रहा था मासूम, SDRF बनी देवदूत! बूढ़ानाथ में शिवम को डूबने से बचाया, पेट से पानी निकालकर लौटाई जिंदगी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर में बाढ़ के बीच गंगा स्नान करने पहुंचे एक मासूम की जान उस वक्त आफत में पड़ गई, जब वह बूढ़ानाथ स्थित मसानी काली मंदिर परिसर के समीप अचानक गहरे पानी में डूबने लगा बच्चे को डूबता देख मौके पर मौजूद SDRF की टीम ने बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया जवानों की तत्परता से एक परिवार की खुशियां उजड़ने से बच गईं दरअसल, गोराडीह प्रखंड के जरलाही गांव निवासी शिवम अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने बूढ़ानाथ पहुंचा था सीढ़ियों के पास स्नान करने के बाद वह आगे बढ़कर मसानी काली मंदिर के समीप गहरे पानी में चला गया इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूबने लगा। बच्चे को संकट में देख वहां मौजूद SDRF जवानों की नजर उस पर पड़ी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिवम को पानी से बाहर निकाला।पानी में डूबने की वजह से बच्चे के पेट में पानी भर गया था इसके बाद SDRF जवानों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार शुरू किया और पेट पर दबाव देकर पानी बाहर निकालने का प्रयास किया उपचार के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ और उसे सुरक्षित उसके परिजनों के पास पहुंचा दिया गया
नवीन कुमार, SDRF कर्मी ने कहा की गंगा का जलस्तर भागलपुर में धीरे-धीरे घटने की स्थिति में है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है गंगा अब भी खतरे के निशान से करीब 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है ऐसे में गहरे पानी में स्नान करना या मौज-मस्ती करना जानलेवा साबित हो सकता है शिवम की जान बचाने वाली SDRF की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में सतर्कता और त्वरित बचाव कितना महत्वपूर्ण है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!