प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा: भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों तक त्वरित राहत पहुँचाने को लेकर महापौर महोदया ने रखे महत्वपूर्ण प्रस्ताव

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा: भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों तक त्वरित राहत पहुँचाने को लेकर महापौर महोदया ने रखे महत्वपूर्ण प्रस्ताव

आज भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रावैधिकी विभाग के माननीय मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री (भागलपुर) श्री नीतिश मिश्रा की अध्यक्षता में बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भागलपुर की माननीय महापौर महोदया ने सम्मिलित होकर नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों की वस्तुस्थिति और पीड़ितों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

महापौर महोदया ने बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित परिवारों के बीच राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के लिए कई अहम प्रस्ताव और सुझाव दिए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जलजमाव और बाढ़ से घिरे वार्डों में राहत सामग्री, शुद्ध पेयजल, सूखा राशन, पका हुआ भोजन और चलंतचिकित्सा (मोबाइल हेल्थ) टीमें प्राथमिकता के आधार पर इन सभी कार्यों का संचालन करें। साथ ही, पात्र परिवारों तक जीआर (GR) राशि का शीघ्र अंतरण सुनिश्चित करने और जलस्तर घटने के उपरांत जलजनित बीमारियों से बचाव हेतु युद्धस्तर पर फॉगिंग व ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का प्रस्ताव रखा।

महापौर महोदया ने कहा कि इस विकट परिस्थिति में शहर के प्रत्येक बाढ़ पीड़ित नागरिक की सुरक्षा और उन तक हरसंभव प्रशासनिक सहायता त्वरित रूप से पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!