नशे के नेटवर्क का कनेक्शन केरल से भागलपुर तक 

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

नशे के नेटवर्क का कनेक्शन केरल से भागलपुर तक

ऐंकर -भागलपुर में देर रात केरल पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जोगसर, तातारपुर और हबीबपुर समेत कई इलाकों में देर रात तक कार्रवाई चली।
इस कार्रवाई में एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बड़ी संख्या में संदिग्ध सिम कार्ड और दर्जनों मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं ब्राउन शुगर और अवैध हथियार मिलने की भी सूचना है, हालांकि इन बरामदगियों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
केरल पुलिस ने मामले को NDPS एक्ट से जुड़ा बताया है। अब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद यह सामने आने की उम्मीद है कि कथित नशे के नेटवर्क के तार कहां-कहां तक फैले हैं और इसके पीछे कौन लोग हैं।

बाइट – केरल पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!