नाथनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नाथनगर प्रखंड के गोविन्दपुर में भारत रत्न जननायक महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के 135वीं जयंती पखवाड़ा समारोह राजद के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक प्रत्याशी रहे एस जेड हसन सम्मिलित हुए।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

नाथनगर के राजद प्रत्याशी रहे जेड हसन ने कहा हमें आज के समय में बाबा साहब के आदर्शों को लेकर चलना होगा और इस देश में दो धाराएं हैं एक मनुवादी धाराएं एक अंबेडकरवादी धाराएं और हम सब अंबेडकरवादी धाराओं के साथ चलेंगे तभी इस देश का संविधान लोकतंत्र बचेगा और दलित शोषित वंचित अल्पसंख्यकों को उनका हक अधिकार और हर विभाग में हर स्तर पर चाहे संसद में प्रतिनिधि हो सरकारी कार्यालय हो यह भी चाहे जहां हो इनके प्रतिनिधित्व होंगे तभी इस समाज का विकास संभव है वही जेड हसन ने आगे कहा अगले एक महीने तक बाबा साहेब की जयंती पखवाड़ा हम लोग हर गांव में मनाएंगे, इसका मुख्य उद्देश्य है कि समाज में जन जागृति, जन जागरण आए, शिक्षा, संगठन और संघर्ष के लिए हम सभी एक जुट रहे, सामाजिक न्याय की लड़ाई, एकता समानता की आवाज बुलंद रहे,
बाबा साहब के सपनों को साकार करेंगे,

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राजद नेता शिशुपाल यादव जी, राजद जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव जी, राजद के वरिष्ठ नेता सौरभ यादव जी, स्थानीय मुखिया ब्रजेश सिंह जी, युवा नेता प्रदीप यादव जी, राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भोपाली यादव जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव शहादत हुसैन जी, अनिरुद्ध दास जी , लक्ष्मी दास जी, विजय दास जी, सुनील यादव जी, युवा राजद के नाथनगर अध्यक्ष सुमन यादव जी, विवेकानंद दास जी, रामविलास मंडल जी, बंसी दास जी, ओकद दास जी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!