ठाकुरगंज (संवाददाता):
भारत की जनगणना 2027 के आगामी प्रथम चरण को ध्यान में रखते हुए प्लस टू हाई स्कूल, ठाकुरगंज में चल रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज तीसरा चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, डेटा संग्रह की तकनीक, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा फील्ड स्तर पर कार्य निष्पादन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को सटीक एवं निष्पक्ष गणना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
तीसरे चरण के समापन के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सेवा प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनगणना कार्य को संपादित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
