ठाकुरगंज में मनरेगा बैठक के बाद योजनाओं पर उठे सवाल, प्रमुख प्रतिनिधि ने लगाए गंभीर आरोप

Oplus_131072

ठाकुरगंज में मनरेगा बैठक के बाद योजनाओं पर उठे सवाल, प्रमुख प्रतिनिधि ने लगाए गंभीर आरोप

ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में शनिवार को मनरेगा योजनाओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुप्रिया कुमारी (जेई), एकाउंटेंट, प्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के बाद प्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने सरकार पर मनरेगा योजनाओं को धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब मजदूरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और उनके रोजगार का सबसे बड़ा सहारा कमजोर हो जाएगा।

सद्दाम हुसैन ने यह भी आरोप लगाया कि योजनाओं को प्रतिशत के आधार पर बांटने की चर्चा की जा रही है, जिसमें मुखिया, समिति और प्रमुख स्तर तक हिस्सेदारी तय करने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो यह मनरेगा की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करेगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है और इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!