भागलपुर में होटल संचालक की संदिग्ध मौत, गले पर फंदे के निशान से उठे सवाल
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर में एक होटल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के पिपरपांती निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई है वह बाईपास स्थित अपने ढाबे में भाइयों के साथ काम करता था और हाल ही में प्रेम विवाह के बाद पत्नी के साथ वारसलीगंज मोहल्ले में किराये के कमरे में रह रहा था।घटना तब सामने आई जब राजा ढाबे पर नहीं पहुंचा और लगातार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला इसके बाद बड़े भाई राकेश ने भाभी को कॉल किया, जहां से रोने की आवाज सुनाई दी। शक होने पर मां को किराये के मकान पर भेजा गया, जहां उन्होंने बेटे का शव जमीन पर गिरा हुआ पाया इसके बाद तुरंत राजा को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक के गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं, वहीं पैर की एक उंगली पर भी चोट के निशान मिले हैं। इससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि मामला आत्महत्या का है या गला घोंटकर हत्या की गई है डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में हैंगिंग का जिक्र किया गया है, लेकिन परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं।इस मामले में सबसे ज्यादा संदेह मृतक की पत्नी के बयान को लेकर है उसने सास को बताया कि राजा सीढ़ी से गिर गया था, जबकि गले के निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं अस्पताल में भी वह बार-बार बेहोश होती रही और घटना के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी परिजनों के अनुसार, राजा ने फरवरी माह में प्रेम विवाह किया था, लेकिन पत्नी के बारे में परिवार को ज्यादा जानकारी नहीं थी शादी के बाद वह घर भी नहीं आया और किराये के मकान में ही रहने लगा महज दो महीने के भीतर हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक का मोबाइल फोन अहम साक्ष्य माना जा रहा है, जिससे आखिरी कॉल और मैसेज के जरिए घटना की सच्चाई सामने आ सकती है पुलिस ने संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
