विक्रमशिला सेतु पर तेजी से बन रहा बेली ब्रिज, 7 जून तक तैयार होने का दावा।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के लाइफ लाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. इसी कड़ी में सेतु पर बनाए जा रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण करने बॉर्डर रोड संगठन के एडिशनल डायरेक्टर जितेंद्र प्रसाद, सिविल इंजीनियर विपिन कुमार चंद्र और जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी अधिकारियों के साथ पहुंचे.निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया और अधिकारियों ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों से जानकारी ली. बॉर्डर रोड संगठन के एडिशनल डायरेक्टर जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि बेली ब्रिज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और टीम दिन-रात काम में जुटी हुई है ताकि आम लोगों को जल्द राहत मिल सके.
वहीं जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने कहा कि प्रशासन लगातार निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहा है और उम्मीद है कि 7 जून तक बेली ब्रिज बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा. बेली ब्रिज तैयार होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन फिर से सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है
बाइट — जितेंद्र प्रसाद एडिशनल डायरेक्टर पाउडर सड़क संरक्षण
बाइट — डॉ नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर
