मानवाधिकार संगठन के भागलपुर जिला अध्यक्ष बने आनंद
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत अनवरत वर्षों से सूबे में अपनी कार्य की वजह से चर्चा में रही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक श्री सांगेश कुमार भाटी ने समाज के प्रति सेवा भावना,देश भक्ति,राष्ट्र
के प्रति वफादारी व सच्ची निष्ठा को देखते हुए संगठन के भागलपुर जिले के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आनंद कश्यप जी की पदोन्नति कर उसे मुख्य कार्यकारिणी का जिला अध्यक्ष का कमान सौंपा है।अब शहर के तमाम कार्यकर्ताओं को यह उम्मीद है कि संगठन विस्तार के साथ साथ जमीनी स्तर पर संगठन हित और समाजिक हित में कार्य देखने को मिलेंगे। वहीं संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने आनंद जी को उसकी नई जिम्मेदारी के लिए दूरभाष पर बधाई देते हुए कहा कि आपकी कड़ी मेहनत, लगन और शानदार काम को संगठन में सही पहचान मिली है।ईश्वर करे कि आप नई जिम्मेदारियों में भी ऐसे ही चमकते रहें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें।उसकी पदोन्नति से संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ साथ जिलेवासियों में भी काफी खुशी है।
