नाथनगर में अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश नाकाम की

नाथनगर में अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी वारदात की साजिश नाकाम की

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से तीन अवैध हथियार और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में एसएसपी के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 5 जून को नाथनगर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुरेश मंडल नामक व्यक्ति अपने पास अवैध हथियार रखकर किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसका सत्यापन कराया। सूचना सही पाए जाने पर एसडीपीओ सिटी-2 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक देसी राइफल, एक देसी कट्टा, एक देसी बंदूक तथा सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने सुरेश मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया मामले में नाथनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने हथियारों का संग्रह किस उद्देश्य से किया था तथा इनका इस्तेमाल किस तरह की आपराधिक घटना में किया जाना था साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और संभावित आपराधिक संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा

बाइट –शैलेंद्र कुमार सिंह सिटीएसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!