स्ष्ट्रीय जनता दल का प्रखंड और जिला मुख्यालयों में सरकार के खिलाफ रणनीति को लेकर एक अहम बैठक।

स्ष्ट्रीय जनता दल का प्रखंड और जिला मुख्यालयों में सरकार के खिलाफ रणनीति को लेकर एक अहम बैठक।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार ।

ऐंकर -भागलपुर में राष्ट्रीय जनता दल का केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रखंड और जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर एक निज होटल में अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व बिहार बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डाँक्टर चक्रपाणि हिमांशु, पूर्व राजद विधायक रामविलास पासवान, पूर्व राजद प्रत्याशी चंदन सिन्हा,डाँक्टर आनंद आजाद जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव सहित जिला और प्रखंड स्तर के राजद कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।इस दौरान पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब लोगों को मंहगाई की ओर धकेल दिया है जबकि राज्य में अपराध चरम सीमा पर है देश और राज्य में हत्या, बलात्कार थमने का नाम नहीं ले रहा है इन तमाम मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के जन विरोधी नितियों के खिलाफ 9 जून को प्रखंड मुख्यालय और 17 जून को जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर की ओर से धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

बाइट – जयप्रकाश नारायण यादव,राजद नेता सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!