बिक्रमशिला सेतु बेली ब्रिज का उद्घाटन माननीय पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार द्वारा संपन्न हुआ।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
माननीय पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र , बिहार सरकार, जिलाधिकारी भागलपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर, अन्य वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में विक्रमशिला पुल, भागलपुर का उद्घाटन संपन्न हुआ।
विक्रमशिला पुल के पुनः परिचालन से भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास को नई गति मिलेगी। यह जनसुविधा एवं क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
