सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार करके बच्चों को सीखने का दिवस
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार के दिन पाठ्य पुस्तक से हट कर गतिविधियां कर बच्चे सीखने की प्रक्रिया सम्पन्न करते हैं जिससे खुशनुमा माहौल में अधिक प्रतिफल मिलता है । मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र कहते हैं कि शनिवार का दिन बच्चों का दिन होता है जिसमें बच्चे एक दुसरे के सहयोग से करके सीखते हुए अपनी पाठ्यचर्या को पूर्ण करते हैं जो अधिक आत्मविश्वास के साथ आत्मसात होता है। यह गतिविधि कक्षा कक्ष के तनाव से मुक्त होने के कारण कमजोर बच्चों के लिए अधिक लाभकारी होता है वे इस गतिविधियां में बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं । यह गतिविधि बच्चों के पाठ्यक्रम से जुड़े होते हैं लेकिन इसमें पुस्तक, कॉपी तथा कलम नहीं बल्कि प्रत्यक्ष रूप से अधिगम सामग्री, खेल, मॉकड्रिल, एकांकी और बच्चों के समूहों से संपादित होती है । उदाहरण के रूप आज मध्य जगदीशपुर में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे संतुलित आहार से संबंधित गतिविधि किया, बच्चे खुद सामग्री इक्कठा किया और इसके बारे में जानकारी शेयर किया । यह विषय सभी कक्षाओं में सम्मिलित है। इसके अलावा बच्चों ने सुरक्षित शनिवार के तहत सड़क एवं रेल दुर्घटना से संबंधित जानकारी पर मॉकड्रिल किया । जिसमें बच्चों ने सड़क तथा रेल मार्ग पर मिलने वाले संकेत चिह्न, प्राथमिक उपचार तथा भगदड़ से बचाव से संबंधित गतिविधि करते हुए एक दूसरे को जानकारी शेयर किया। इस गतिविधि में विद्यालय की शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा , शाहिना खातून, भारती कुमारी तथा प्रीति कुमारी ने बच्चों को सहयोग किया। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं के साथ वीवी नाहिदा, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार , पुष्पलता कुमारी , नेहा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी तथा राजीव कुमार उपस्थित रहे।
