किशनगंज
ख़ुशी, तिरंगा और आशा जीविका सहकारी समिति में आमसभा
जीविका सहकारी समिति से जुड़कर महिलाओं के जीवन में आई प्रगति
अध्यक्ष जीविका दीदी ने आमसभा में रखा साल भर का लेखा–जोखा
भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा
भविष्य की कार्य योजना की गई प्रस्तुत
जीविका सहकारी समिति, सदस्य जीविका दीदियों के रोजगार- स्वरोजगार के लिए काम कर रही है. इससे जुड़कर, संगठित होकर जीविका दीदियाँ आर्थिक स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रही हैं. इसकी बानगी वार्षिक आमसभा में देखने को मिली। शनिवार को पोठिया प्रखंड अंतर्गत ख़ुशी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि. में वार्षिक आमसभा आयोजित की गई. खुशी जीविका सहकारी समिति की अध्यक्ष नूर अंजुम जीविका दीदी ने आम सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएँ आत्मनिर्भर हुई हैं. महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में जीविका ने प्रेरणादायी कार्य किया है. जीविका के माध्यम से हमारी आधी आबादी रोजगार स्वरोजगार का साधन प्राप्त कर आर्थिक तौर पर मजबूत बन रही हैं. इस मौके पर प्रबंधक जीविका सुफल कुमार झा, अक्षय कुमार, बीपीएम पोठिया अमितेश कुमार दुबे, जीविका कर्मी बिनोद कुमार, अरुण कुमार और बड़ी संख्या जीविका दीदियाँ और कैडर उपस्थित थे. ख़ुशी सहकारी समिति की अध्यक्ष नूर अंजुम ने लेखा–जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस समिति से 715 जीविका स्वयं सहायता समूह जुड़ा हुआ है. जिससे कुल 7518 परिवार का जुड़ाव हुआ है. आम सभा में भविष्य की योजनाओं पर जीविका दीदियों ने चर्चा की. बोर्ड आॅफ डायरेक्टर की सदस्य जीविका दीदियों ने साल भर के किए गए कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. वित्तीय वर्ष 2026-27 में खुशी जीविका सहकारी समिति के माध्यम से किन-किन कार्यों को करना है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर को सम्मानित किया गया. खुशी जीविका सहकारी समिति से जुड़कर जीविकोपार्जन के साधन विकसित कर आर्थिक तौर पर स्वावलंबित हुई जीविका दीदियों ने आमसभा में अपना अनुभव साझा किया. वहीं, कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत आशा और बहादुरगंज प्रखंड स्थित तिरंगा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि. में भी वार्षिक आम सभा आयोजित की गई. इस मौके पर सहकारी समिति की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर दीदियों ने किए गए कार्यों से सदस्य दीदियों को अवगत कराया। सहकारी समिति की सदस्य दीदी ने आम सभा में अपना अनुभव साझा किया। इस मौके पर जीविका प्रबंधक और कर्मी प्रेम रंजन, श्रीति दास, संदीप कुमार, गीता जीविका दीदियां एवं कैडर उपस्थित थे।
